बिजली गुल

रांची के विभिन्न इलाकों में आज 6 घंटे रहेगी बिजली गुल, 10 बजे से पहले निपटा लें काम  

विभिन्न इलाकों में आज 3-6 घंटे बिजली गुल रहने की संभावना है. बिजली विभाग ने लोगों को समय से पहले अपना आवश्यक काम पूरा करने की सलाह दी है.

By : Dipali Kumari
रांची के विभिन्न इलाकों में आज 6 घंटे रहेगी बिजली गुल, 10 बजे से पहले निपटा लें काम  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के कई इलाकों में आज बुधवार को घंटों बिजली बाधित रहेगी. दरअसल RDSS योजना के तहत राजधानी में केबलिंग, पोल और केबल से जुड़े काम तथा यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी. विभिन्न इलाकों में 3-6 घंटे बिजली गुल रहने की संभावना है. सुबह 10 बजे से बिजली काटी जाएगी. 

हटिया में शाम 4 बजे तक रहेगी बिजली गुल 

33/11 केवीए पावर हाउस तुपुदाना के हटिया फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत नंगे तारों को कवर्ड केबल में बदलने का काम किया जायेगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपर हटिया, एकता नगर, लोअर हटिया, ओबरिया रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

मोरहाबादी इलाके में 6 घंटे बिजली कटौती

33/11 केवीए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल आरएमसीएच के तहत एचटी लाइन में केबलिंग और पोल का काम किया जायेगा. इसके कारण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नगराटोली फीडर से जुड़े नवीन मित्रा रोड, मधुरेणु अपार्टमेंट के आसपास सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

विकास बाजार में 11 से 2 बजे तक शटडाउन 

33/11 केवीए सब डिवीजन ओरमांझी के विकास फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम होगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक विकास बाजार और आसपास के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

अशोकनगर में दोपहर 12 बजे से बिजली होगी गुल 

33/11 केवीए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अशोकनगर के तहत आरडीएसएस योजना के अंतर्गत केबलिंग का काम किया जायेगा. इसके कारण दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक अशोकनगर एक्सटेंशन, अशोक कुंज, सेंट्रल अशोका, रामदेव विहार, मोहन मार्केटिंग कांप्लेक्स, गोपाल मार्केटिंग कांप्लेक्स, अरगोड़ा चौक सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

कटहल मोड़ और आसपास के इलाकों में भी होगी बिजली कटौती 

33/11 केवीए आईटीआई फीडर में आरडीएसएस योजना के तहत एलटी रिकंडक्टिंग का काम पूरा किया जायेगा. इसके कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मानसरोवर नगर, कटहल मोड़ और आईटीआई फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘हनुमान अंश’ को झारखंड में टैक्स फ्री करने की मांग, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने CM हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.