न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में 11 सितंबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों में आवश्यक कार्य के कारण सुबह से शाम तक कई क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी. उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वह निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें.
बरियातू फीडर
विद्युत उपकेंद्र: पानी टंकी
फीडर: बरियातू
प्रभावित क्षेत्र: मैथन मैरिज गार्डन, बरियातू एवं आसपास के इलाके
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
कोकर के अयोध्यापुरी फीडर में कटौती
विद्युत उपकेंद्र: कोकर
फीडर: अयोध्यापुरी
प्रभावित क्षेत्र: अयोध्यापुरी गेट के पास से बीपीसीएल पेट्रोल पंप, कोकर एवं आसपास के क्षेत्र
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
मोराबादी के कई इलाकों में बिजली बंद
विद्युत उपकेंद्र: आरएमसीएच
फीडर: न्यू मोराबादी
प्रभावित क्षेत्र: जूडियो मॉल, दुर्गा पंडाल, बोडिया रोड, मोराबादी एवं आसपास के इलाके
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
चुटिया में कृष्णापुरी फीडर रहेगा बंद
विद्युत उपकेंद्र: चुटिया
फीडर: कृष्णापुरी
प्रभावित क्षेत्र: कृष्णापुरी, छठ तालाब, रोड नंबर-1, चुटिया एवं आसपास के क्षेत्र
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक
कृष्णापुरी फीडर के ही दूसरे हिस्से में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
प्रभावित क्षेत्र: कृष्णापुरी रोड नंबर-1, नाला साइड के पास, चुटिया एवं आसपास के क्षेत्र
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक
नामकुम में महादेव मंडा फीडर प्रभावित
विद्युत उपकेंद्र: नामकुम
फीडर: महादेव मंडा
प्रभावित क्षेत्र: महादेव मंडा के सामने का क्षेत्र एवं आसपास के इलाके
समय: सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक
टाटीसिलवे क्षेत्र में भी दो घंटे बिजली बाधित
विद्युत आपूर्ति अवर-प्रमंडल, टाटीसिलवे के अंतर्गत शुक्रवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र चाय बागान (सदाबहार), सिदरौल और लाली से जुड़े सभी 33 केवी और 11 केवी फीडरों से बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी. इस दौरान दुर्गा सोरेन चौक के पास 33 केवी लाइन की यूटिलिटी शिफ्टिंग से संबंधित कार्य किया जाएगा.
प्रभावित क्षेत्र: चाय बागान, JUT, काली नगर, लॉ कॉलेज, बड़गांव, रामपुर, सरबल, लाली, कोचा टोली, तुम्बा घुटू सहित आसपास के क्षेत्र.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी, घरेलू उपकरणों और अन्य जरूरी कार्यों की पहले से व्यवस्था कर लें.
यह भी पढ़ें- ऑफलाइन म्यूटेशन आवेदन ठुकराना गलत नहीं, हाईकोर्ट ने ऑनलाइन प्रक्रिया को माना वैध