न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के विभिन्न इलाकों में आज बुधवार को बिजली गुल रहेगी. दरअसल बिजली विभाग की ओर से अलग-अलग इलाकों में मरम्मत, लाइन सुरक्षा और यूटिलिटी शिफ्टिंग से जुड़े कार्य किए जाएंगे. इस वजह से शहर और आसपास के कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.
सुखदेव नगर और लालगुटुवा में पांच घंटे होगा पॉवर कट
आरडीएसएस योजना के तहत एलटी रिकंडक्टोरिंग का कार्य किया जाना है. इसके कारण सुखदेव नगर काली मंदिर, सेंट्रल बैंक गली क्षेत्र में 11 केवी रातू रोड फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक करीब पांच घंटे बंद रहेगी.
वहीं जगदीश नगर और लालगुटुवा क्षेत्र में 11 केवी आईटीआई फीडर की बिजली भी बाधित रहेगी. विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले आवश्यक विद्युत कार्य निपटा लें.
चेतन टोली फीडर में साढ़े चार घंटे गुल रहेगी बिजली
हरमू क्षेत्र में बुधवार को साढ़े चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू के अनुसार, चेतन टोली फीडर और 33 केवी हरमू-पुंदाग लाइन में पेड़ की डालियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा. इसके चलते बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
इस दौरान शिवदयाल नगर, चेतन टोली, बुद्ध विहार समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी. विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें.
बूटी फीडर में ढाई घंटे बिजली रहेगी बाधित
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, ओरमांझी के अंतर्गत बूटी फीडर में यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा. इसके कारण आज सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संबंधित फीडर से जुड़े इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.
इस दौरान बूटी मोड़, सैनिक कॉलोनी, डुमरदग्गा, शिवाजी नगर, महावीर नगर, हनुमान नगर, बसंत विहार और बच्चा जेल समेत आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे.
इसे भी पढ़ें: चतरा: दारोगा दंपती पर बाल मजदूरी और मारपीट का गंभीर आरोप, SP ने किया सस्पेंड