कोर्ट न्यूज

धोखाधड़ी मामले में प्रेमसंस के मालिक पुनीत पोद्दार और अन्य को कोर्ट से नहीं मिली राहत, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

आम लोगों को गुमराह कर पैसे हड़पने का गंभीर आरोप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
धोखाधड़ी मामले में प्रेमसंस के मालिक पुनीत पोद्दार और अन्य को कोर्ट से नहीं मिली राहत, लटकी गिरफ्तारी की तलवार

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आम लोगों से धोखाधड़ी करने के मामले में रांची के प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल डीलर प्रेमसंस मोटर्स के मालिकों को रांची सिविल कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. धोखाधड़ी के मामले में कोर्ट ने सुनवाई करते हुए उनकी अग्रिम जमानत की याचिका अस्वीकार कर दी है. प्रेमसंस के मालिकों के लिए राहत की बात इतनी है कि कोर्ट ने उनके खिलाफ दंडात्मक और पीड़क कार्रवाई करने पर रोक लगा दी है. धोखाधड़ी के इस मामले में अधिवक्ता विवेक आर्य की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की मांग ठुकरा दी है. बता दें कि आरोपियों में प्रेमसंस मोटर्स के निदेशक पुनीत पोद्दार और अवध पोद्दार, कंपनी के सेल्स मैनेजर शैलेश कुमार और जनरल मैनेजर लिंगराज पत्ताजोशी शामिल हैं.

यह मामला अधिवक्ता विवेक आर्य के भाई के प्रेमसंस मोटर्स से एक कार खरीदने से जुड़ा हुआ है. आरोप है कि प्रेमसंस मोटर्स के मालिक और कर्मचारी ने मिलकर आम जनता को अपनी ठगी और जालसाजी का शिकार बना रहे हैं. कंपनी आम लोगों को गुमराह कर, उनके पैसे हड़पने का काम कर रही है. अधिवक्ता ने साक्ष्यों के आधार पर सालाना लगभग 36 करोड़ रुपये की भारी-भरकम ठगी का मामला दर्ज करवाया है.

मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी. कोर्ट ने आदेश दिया है कि चुटिया थाना संबंधित केस डायरी जल्द से जल्द कोर्ट में प्रस्तुत करे. फिलहाल कोर्ट ने अभियुक्तों को राहत अवश्य दे दी है, लेकिन उन पर गिरफ्तारी की तलवार अब भी लटकती है.

यह भी पढ़ें: जेपीएससी परीक्षा में अनियमितता पर जेपीएससी कार्यालय के समक्ष बीजेपी युवा मोर्चा का मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.