न्यूज11 भारत
कुड़ू/डेस्क: राजी पड़हा भवन कुडू में विश्व आदिवासी दिवस एवं करम पूर्व संध्या आयोजन की तैयारी को लेकर पारंपरिक स्वशासन पड़हा व्यवस्था, आदिवासी छात्र संघ और करम पूर्व संध्या आयोजन समिति की संयुक्त बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य पदयात्रा निकाली जाएगी तथा 20 सितंबर को शहीद स्थल टीको पोखरा टोली मैदान में करम पूर्व संध्या का आयोजन किया जाएगा.पदाधिकारियों ने कहा कि दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की तैयारी जोर-शोर से चल रही है और कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न कराया जाएगा. बैठक में बेल विजय उरांव, जतरू उरांव, रविंद्र उरांव, अवधेश उरांव, अमित उरांव सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: एक माह में उखड़ गया ले-बाई का पेवर ब्लॉक, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल