रजवार कोल परियोजना में रैयतों का विरोध जारी, भूअर्जन कर्मियों को ग्रामीणों ने बैठाया

प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत कराया मामला, तीन घंटे बाद कर्मियों को छुड़ाया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रजवार कोल परियोजना में रैयतों का विरोध जारी, भूअर्जन कर्मियों को ग्रामीणों ने बैठाया

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  टीवीएनएल की रजवार कोल परियोजना क्षेत्र में कंपनी प्रबंधन और रैयतों के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है. परियोजना से प्रभावित ग्रामीण अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं. इसी क्रम में सोमवार को रेंची गांव में ग्रामीणों और रैयतों ने परियोजना क्षेत्र में पहुंचे भूअर्जन विभाग के कर्मियों और अमीन को रोककर बैठा लिया.

ग्रामीणों का आरोप था कि पांचवीं अनुसूची क्षेत्र होने के बावजूद बिना ग्रामसभा और रैयतों से सहमति व बातचीत किए विभागीय गतिविधियां संचालित की जा रही हैं. इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कर्मियों को घेर लिया. बताया जाता है कि करीब तीन घंटे तक कर्मी ग्रामीणों के बीच रुके रहे.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद मामला शांत हुआ और कर्मियों को मुक्त कराया गया.

बंधक बनाए गए कर्मी रवि कुमार ने बताया कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद सेक्शन-11 लागू किया गया है. इसके तहत एक रैयत की जमीन का सर्वे करने के लिए वे भूअर्जन विभाग की टीम के साथ पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया.

वहीं पुनि सह थाना प्रभारी अशोक कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि ग्रामीणों द्वारा कर्मियों को रोककर बैठाया गया था. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर ग्रामीणों से वार्ता कर मामला शांत कराया गया और कर्मियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: गांडेय में 19 मई को लगेगा बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिकायत निवारण शिविर

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव