सड़क बदहाल

सिसई मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से जनता त्रस्त, शीघ्र पुनर्निर्माण की उठी मांग

सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.

By : Dipali Kumari
सिसई मुख्य सड़क की बदहाल स्थिति से जनता त्रस्त, शीघ्र पुनर्निर्माण की उठी मांग

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
भरनो/डेस्क:
जिले के सिसई प्रखंड की मुख्य सड़क की जर्जर हालत को लेकर क्षेत्र के लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ती जा रही है. सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं और कई हिस्सों में सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है. बरसात के मौसम में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क दिखाई नहीं देती, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है और लोगों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है. यह सड़क प्रतिदिन हजारों लोगों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है. इसी रास्ते से छात्र-छात्राएं विद्यालय और महाविद्यालय जाते हैं, किसान अपनी उपज बाजार तक पहुंचाते हैं, व्यापारी व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करते हैं तथा मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं. सड़क की बदहाली के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. खराब सड़क की वजह से वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है और यात्रा में सामान्य से अधिक समय लग रहा है. 

मामले की गंभीरता को लेकर भाजपा के पुसो के पूर्व मंडल अध्यक्ष सह भरनो मंडल प्रभारी सुमित कुमार महली ने कहा कि सिसई की यह मुख्य सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा है,लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सड़क का पुनर्निर्माण नहीं कराया गया तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी. उन्होंने जिला प्रशासन,पथ निर्माण विभाग एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की कि सड़क का तत्काल निरीक्षण कर उच्च गुणवत्ता के साथ स्थायी रूप से पुनर्निर्माण कराया जाए. उनका कहना है कि केवल गड्ढों की मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे क्षतिग्रस्त हिस्से का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्निर्माण किया जाना आवश्यक है. 

सुमित कुमार महली ने कहा कि अच्छी सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार और क्षेत्रीय विकास की आधारशिला होती है, इसलिए जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सभी जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को राजनीति से ऊपर उठकर शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके.

इसे भी पढ़ें: गुमला: आधार-PAN का गलत इस्तेमाल, युवक के नाम पर फर्जी लोन लेकर ठगों ने उड़ाए ₹56 हजार

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.