सरकारी जमीन पर बने होटल पर उठे सवाल

चंदवा में सरकारी जमीन पर बने होटल पर उठे सवाल, पुलिस कार्रवाई के बाद फिर तेज हुई चर्चा

चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग स्थित देवनद नदी के समीप संचालित एक होटल पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं.

By : Ark Sahuliyar
चंदवा में सरकारी जमीन पर बने होटल पर उठे सवाल, पुलिस कार्रवाई के बाद फिर तेज हुई चर्चा

राहुल कुमार/न्यूज़11 भारत 
चंदवा/डेस्क:
चंदवा थाना क्षेत्र के बोरसीदाग स्थित देवनद नदी के समीप संचालित एक होटल पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं. नाबालिग की गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस टीम पर हुए पथराव और होटल संचालिका मुनिया देवी उर्फ डूडी की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों के बीच होटल की वैधता को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों का दावा है कि संबंधित होटल सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है. हालांकि, इस संबंध में प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि या सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है.

लोगों का कहना है कि यदि सरकारी जमीन पर वास्तव में अवैध निर्माण किया गया है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई. वहीं, यदि होटल वैध है, तो प्रशासन को इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए ताकि भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके. स्थानीय नागरिकों का मानना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जानी चाहिए. साथ ही, यदि जांच में किसी प्रकार का अतिक्रमण या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए. पुलिस फिलहाल नाबालिग की गुमशुदगी और पुलिस टीम पर पथराव के मामले की जांच कर रही है. वहीं, होटल से जुड़े भूमि संबंधी विवाद पर अब प्रशासन के अगले कदम पर क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- खूंटी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुख्यात आरोपी राजेन्द्र साहू उर्फ 'मास्टर' गिरफ्तार, देशी पिस्टल व 6 जिंदा गोलियां बरामद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.