आदित्य साहू 

राहुल गांधी द्वारा रांची के आंदोलनरत छात्रों से दूरभाष पर बातचीत करना शर्मनाक और नाटकबाजी: आदित्य साहू 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी द्वारा रांची के आंदोलनरत छात्रों से दूरभाष पर बातचीत करने को शर्मनाक और नाटकबाजी करार दिया है.

By : Ark Sahuliyar
राहुल गांधी द्वारा रांची के आंदोलनरत छात्रों से दूरभाष पर बातचीत करना शर्मनाक और नाटकबाजी: आदित्य साहू 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राहुल गांधी द्वारा रांची के आंदोलनरत छात्रों से दूरभाष पर बातचीत करने को शर्मनाक और नाटकबाजी करार दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सीएम हेमंत सोरेन पर दबाव बनाना चाहिए तो वह छात्रों पर दबाव बना रहे हैं. झारखंड में यह नाटकबाजी नहीं चलेगा. बीजेपी के दबाव में आकर राहुल गांधी बातचीत कर रहे हैं. राहुल गांधी को पहले सीएम से बात करनी चाहिए थी और छात्रों की जो मांग है सीबीआई जांच की, सीएम पर दबाव डालकर छात्रों की यह मांग पूरी करने की दिशा में पहल करनी चाहिए थी. अगर राहुल गांधी अपनी पार्टी के समर्थन से चल रही झारखंड सरकार से छात्रहित में इतनी भी बात नहीं कर सकते, सीएम से यह मांग भी पूरी नहीं करवा सकते हैं तो उन्हें तत्काल सरकार से समर्थन वापसी की घोषणा कर देनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- 13 अगस्त तक यदि फैसला नहीं हुआ तो पार्टी से परमिशन लेकर छात्रों के आंदोलन में शामिल होकर अनशन करूंगा: निशिकांत दुबे 

संबंधित सामग्री

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.