विरोध प्रदर्शन

आगरा कैंट की घटना के विरोध में जपला स्टेशन पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

रेलवे सुरक्षा बल के अमानवीय दुर्व्यवहार के खिलाफ रेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आगरा कैंट की घटना के विरोध में जपला स्टेशन पर रेल कर्मियों ने निकाला कैंडल मार्च

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद /डेस्क: आगरा कैंट स्टेशन पर ऑन-ड्यूटी डिप्टी एसएस  नरेंद्र सिंह चाहर के साथ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किए गए अमानवीय दुर्व्यवहार के खिलाफ रेल कर्मचारियों में भारी आक्रोश है. इस घटना के विरोध में ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकर्ताओं के आह्वान पर जपला स्टेशन पर एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. ​इस विरोध प्रदर्शन में रेलवे के सभी विभागों के कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए सक्रिय रूप से भाग लिया. कैंडल मार्च में 50 से अधिक रेल कर्मियों ने शामिल होकर आरपीएफ के इस रवैए के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की और आरोपी कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.​प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ऑन-ड्यूटी रेल अधिकारी के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार बेहद निंदनीय है, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं. एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में जल्द ही उचित और न्यायसंगत कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. इस दौरान सभी कर्मचारियों ने एकजुट रहकर शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया. कैंडल मार्च में मुख्य रूप से संजय कुमार, मुन्ना कुमार,सुधीर कुमार, विक्की कुमार, रामपूजन, रामलखन, संजय कुमार, ताजू दिन, दीपक, विशाल कुमार समेत कई अन्य रेल कर्मी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर आज रांची में छात्रों का बड़ा विरोध मार्च, आदिवासी छात्र संघ के बैनर तले

संबंधित सामग्री

अक्टूबर महीने में देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, बाजार और आपकी जेब पर डालेंगे असर

अक्टूबर महीने में देखने को मिलेंगे कई बड़े बदलाव, बाजार और आपकी जेब पर डालेंगे असर

15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ व्यापारी यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लागू होगा

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

छपरा में बाढ़ का बड़ा खतरा! बांध टूटने से बढ़ी परेशानी; DM-SP मौके पर पहुंचे

सारण जिले के मकेर प्रखंड के बाघाकोल और हैज़लपुर में मुख्य बांध टूटने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

पदमा में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई! गाय चोरी गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बरामद 

कार की पिछली सीट हटाकर एक चितकबरी गाय के चारों पैर रस्सी से बांधकर रखा गया पाया गया.

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

झारखंड में पहली बार हो रहा डिजिटल हेल्थ कॉनक्लेव का आयोजन, मंत्री इरफान अंसारी करेंगे उद्घाटन 

मंत्री इरफान अंसारी BNR चाणक्य होटल में इस दो दिवसीय कॉनक्लेव का उद्घाटन करेंगे.