चाईबासा अमृत भारत रेलवे स्टेशन

चाईबासा स्टेशन पहुंचे रेलवे के आईजी सौरभ त्रिवेदी, उद्घाटन से पहले अमृत भारत रेलवे स्टेशन का लिया जायजा 

चाईबासा के अमृत भारत अंतर्गत नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल के आईजी सौरभ त्रिवेदी ने औचक निरीक्षण किया.

By : News11 Bharat
चाईबासा स्टेशन पहुंचे रेलवे के आईजी सौरभ त्रिवेदी, उद्घाटन से पहले अमृत भारत रेलवे स्टेशन का लिया जायजा 

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत चाईबासा के अमृत भारत अंतर्गत नवनिर्मित रेलवे स्टेशन का कल मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल के आईजी सौरभ त्रिवेदी ने औचक निरीक्षण किया. स्टेशन पहुंचने पर चाईबासा स्टेशन के इंस्पेक्टर तुलसी सोंरेन सहित आरपीएफ जवानों ने आईजी का गुलदस्ता देकर गर्मजोशी से स्वागत किया. 

बताते चलें जल्द ही अमृत भारत अंतर्गत नवनिर्मित स्टेशन का ऑनलाइन उद्घाटन प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के द्वारा होने की संभावना है. निरीक्षण के दौरान आईजी त्रिवेदी ने स्टेशन परिसर, टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, प्लेटफॉर्म, सीसीटीवी कंट्रोल रूम और यात्री सुविधाओं का बारीकी से मुआयना किया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्री सहायता कक्ष और आपातकालीन व्यवस्थाओं की स्थिति पर अधिकारियों से जानकारी ली. इस अवसर पर आईजी ने जवानों को यात्रियों की सुरक्षा और संपत्ति की रक्षा के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए.  निरीक्षण के दौरान रेलवे अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: जगन्नाथपुर में जंगली दंतैल हाथी का कहर, पटक-पटककर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.