रेलवे संपत्ति चोरी में तीन गिरफ्तार

मनोहरपुर में रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, रेल लाइन का टुकड़ा और सिग्नल केबल बरामद

आरपीएफ ने मनोहरपुर-ज​​राइकेला रेल लाइन के पास तीन आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से रेल लाइन का टुकड़ा और सिग्नल केबल बरामद हुई।

By : Ark Sahuliyar
मनोहरपुर में रेलवे संपत्ति चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, रेल लाइन का टुकड़ा और सिग्नल केबल बरामद

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में रेलवे संपत्ति चोरी के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की छापेमारी टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुरानापानी निवासी शंकर महतो (लगभग 40 वर्ष), शिवा मुखी (लगभग 19 वर्ष) और सावन पूर्ति (लगभग 23 वर्ष) के रूप में हुई है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 नवंबर 2026 को आरपीएफ की टीम रेलवे ट्रैक के किनारे जांच अभियान चला रही थी. इसी दौरान रात करीब 12:45 बजे मनोहरपुर से जराइकेला की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के तीसरे ट्रैक के दाहिनी ओर कुछ व्यक्ति अपने कंधों पर भारी सामान लेकर संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए. आरपीएफ टीम को देखकर तीनों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें घेर लिया और मौके पर ही पकड़ लिया. इसके बाद उनके पास मौजूद सामान की तलाशी ली गई. 

तलाशी के दौरान रेलवे की निम्नलिखित संपत्ति बरामद

* रेलवे लाइन का काटा हुआ एक टुकड़ा, जिसकी लंबाई लगभग एक मीटर है.

* रेलवे सिग्नल के क्वाड रिलीज केबल के दो कटे हुए टुकड़े, जिनकी कुल लंबाई लगभग 20 मीटर है.

इस मामले में आरपीएफ पोस्ट मनोहरपुर में कांड संख्या 02/2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के विरुद्ध रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3(ए) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गौरतलब है कि रेलवे संपत्ति की चोरी और अवैध रूप से उसे नुकसान पहुंचाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ द्वारा लगातार निगरानी और छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

संबंधित सामग्री

खेत में धान की फसल चरने से नाराज ग्रामीण ने तीर मारकर जंगली सूअर को मारा, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

खेत में धान की फसल चरने से नाराज ग्रामीण ने तीर मारकर जंगली सूअर को मारा, वन विभाग ने किया गिरफ्तार

मनोहरपुर के पुरानापानी गांव में धान की फसल को नुकसान पहुंचाने से नाराज ग्रामीण ने जंगली सूअर को तीर मारकर मार डाला। वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की।

27 November 2026
ऑपरेशन आहट: RPF की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु ले जाई जा रही पांच नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, मानव तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन आहट: RPF की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु ले जाई जा रही पांच नाबालिग बच्चियों को कराया गया मुक्त, मानव तस्कर गिरफ्तार

रोजगार का झांसा देकर बच्चियों को तमिलनाडु ले जा रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। मामला AHTU रांची को सौंपकर जांच शुरू की गई।

26 November 2026
रांची: RPF के फ्लाइंग टीम की बड़ी कार्रवाई! टाटीसिलवे स्टेशन पर 28.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद 

रांची: RPF के फ्लाइंग टीम की बड़ी कार्रवाई! टाटीसिलवे स्टेशन पर 28.5 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद 

संयुक्त टीम ने ट्रेन संख्या 18626 एक्सप्रेस में जांच के दौरान तीन लावारिस बैगों से कुल 28.5 लीटर शराब बरामद की है.

26 November 2026
नवगछिया में पुरानी दुश्मनी का खूनी बदला! ज्योतिष कुमार हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नवगछिया में पुरानी दुश्मनी का खूनी बदला! ज्योतिष कुमार हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

कदवा हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुरानी दुश्मनी हत्या की संभावित वजह सामने आई।

25 November 2026
मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव में 33 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, घायल

मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा गांव में 33 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, घायल

लक्ष्मीकांत बकरी चराने के दौरान 33 हजार वोल्ट के बिजली तार के पास बैठा हुआ था. इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गया

24 November 2026