बारिश का कहर

बारिश से बचरा रेलवे पुल में जलभराव, गड्ढों और तेज बहाव से बढ़ी परेशानी

बारिश के बाद पेट्रोल पंप एवं पंचवटी के समीप रेलवे पुल की स्थिति हुई बदहाल,लोगों ने प्रबंधन से की मरम्मत की मांग

By : Pramod Kumar
बारिश से बचरा रेलवे पुल में जलभराव, गड्ढों और तेज बहाव से बढ़ी परेशानी

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  पिपरवार :पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में 17 एवं 18 अगस्त को हुई लगातार झमाझम बारिश के बाद बचरा क्षेत्र के रेलवे पुलों की स्थिति काफी खराब हो गई है. बचरा पेट्रोल पंप के समीप स्थित रेलवे पुल के साथ-साथ पंचवटी के समीप रेलवे पुल में पानी का तेज बहाव होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.जानकारी के अनुसार लगातार बारिश के कारण बचरा पेट्रोल पंप के बगल स्थित रेलवे पुल के दोनों छोर पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. पुल के नीचे पानी का बहाव होने के कारण दो पहिया और चार पहिया वाहनों को पुल पार करने में काफी कठिनाई हो रही है. कई वाहन गड्ढों में फंस जाने के कारण चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है.वहीं तेज पानी के बहाव के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल आने-जाने वाले लोगों में भी दुर्घटना का डर बना हुआ है.वहीं बचरा पंचवटी के समीप स्थित रेलवे पुल की स्थिति भी बारिश के बाद चिंताजनक हो गई है. पुल के अंदर मिट्टी और बालू जमा होने के कारण सड़क काफी फिसलन भरी हो गई है.ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है. पानी के बहाव और पुल के अंदर जमा बालू-मिट्टी के कारण कभी भी वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, इन रेलवे पुलों से क्षेत्र के लोग प्रतिदिन बचरा रेलवे स्टेशन सहित रांची, रामगढ़,पतरातु,बुड़मू और अन्य स्थानों के लिए आवागमन करते हैं. ऐसे में पुल की जर्जर स्थिति और बारिश के दौरान जलभराव लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी इन स्थानों पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें कई लोग चोटिल हुए हैं.लोगों का कहना है कि पुल के दोनों छोर पर बने गड्ढों और जलभराव के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. यदि समय रहते पुल की स्थिति में सुधार नहीं किया गया और गड्ढों को नहीं भरा गया तो आने वाले दिनों में किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता.

स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों ने सीसीएल प्रबंधन से रेलवे पुल के दोनों छोर पर बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने, पुल के अंदर जमा मिट्टी-बालू को हटाने तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके.

यह भी पढ़ें: महाकाल और खाटू श्याम के दर्शन के लिए पिपरवार से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.