बारिश का असर

खलारी में बारिश से कच्ची सड़कें बदहाल, ग्रामीणों ने मुखिया के कार्यों पर उठाए सवाल

ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया के घर के समीप बने पुलिया पर स्लैब एवं पत्थर से निर्मित गार्ड वॉल के निर्माण पर सवाल उठाए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खलारी में बारिश से कच्ची सड़कें बदहाल, ग्रामीणों ने मुखिया के कार्यों पर उठाए सवाल

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क:  लगातार हो रही बारिश के कारण खलारी प्रखंड के खलारी पंचायत अंतर्गत रजा नगर, जी टाइप एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कें कीचड़ और जलजमाव से बदहाल हो गई हैं. इससे स्थानीय लोगों का आवागमन काफी मुश्किल हो गया है और ग्रामीणों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

ग्रामीणों ने पंचायत की मुखिया के घर के समीप बने पुलिया पर स्लैब एवं पत्थर से निर्मित गार्ड वॉल के निर्माण पर सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि करीब 1 लाख 99 हजार रुपये की लागत से यह निर्माण कार्य कराया गया, जबकि पंचायत में सड़क, नाली और छोटी पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं का अब तक विकास नहीं हो सका है. ग्रामीणों का कहना है कि मुखिया स्वयं भी इसी कच्ची सड़क से आवागमन करते हैं, बावजूद इसके पांच वर्षों के कार्यकाल में सड़क और जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया.

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित योजना के क्रियान्वयन में पंचायत सेवक एवं कनीय अभियंता द्वारा भी आवश्यक निगरानी नहीं की गई, जिससे योजना की प्राथमिकता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

इस संबंध में समाजसेवी एवं विधायक प्रतिनिधि मोनू रजक ने कहा कि पंचायतों में जनसुविधाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क, नाली और कल्वर्ट (पुलिया) का निर्माण मुखिया की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन कई पंचायतों में इस दिशा में अपेक्षित कार्य नहीं हो रहा है.

मोनू रजक ने रजा नगर एवं जी टाइप के ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे कांके विधायक से वार्ता कर इस समस्या के शीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे. साथ ही उन्होंने प्रखंड के सभी मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने पंचायत की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें.

यह भी पढ़ें:  राजस्व, नीलम पत्र, आपदा प्रबंधन संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.