संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज स्टेशन रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने इन दिनों नारकीय नजारा देखने को मिल रहा है लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण मुख्य सड़क पर लबालब गंदा पानी जमा हो गया है, जो स्थानीय प्रशासन और नगर निगम के विकास के दावों की हवा निकाल रहा है.
सड़क पर जलजमाव के कारण पूरे इलाके में जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है. जलजमाव की वजह से आने-जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों परेशनी का सामना करना पड़ रहा है.
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है, जिन्हें रोजाना गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नालियों की नियमित सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने से यह स्थिति पैदा हुई है. हल्की बारिश में भी सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है आम जनता ने नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मामले का संज्ञान लेते हुए स्टेशन रोड पर जल निकासी की तुरंत स्थाई व्यवस्था कराने की मांग की है..
यह भी पढ़ें: पूर्व पंचायत समिति सदस्य अपने साले के साथ मिलकर करता था सरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में ताला तोड़कर चोरी