झारखंड मौसम

झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है.

By : Dipali Kumari
झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
झारखंड में मानसून सक्रिय है. बीते कई दिनों से राजधानी रांची समेत विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश हो रही है. वहीं आज रविवार को भी बारिश की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने की संभावना है. इसका मुख्य रूप से देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा समेत आसपास के इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. 

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और बोकारो समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में आज हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 12 अगस्त तक पूरे झारखंड में बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे बारिश की और मेघ गर्जन की आशंका जतायी गयी है. 

बीते 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई. राजधानी रांची में कल शनिवार को 7.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जमशेदपुर में 52.4 मिमी, डाल्टनगंज में 13.6 मिमी, चाईबासा में 9.4 मिमी और बोकारो में 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई. 

इसे भी पढ़ें: AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाला युवक भेजा गया जेल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.