UGC-NET 2026

राजगंज: बड्स गार्डेन स्कूल के दो पूर्व विद्यार्थियों ने UGC-NET 2026 में लहराया परचम

सूरज कुमार पाठक ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है.

By : Dipali Kumari
राजगंज: बड्स गार्डेन स्कूल के दो पूर्व विद्यार्थियों ने UGC-NET 2026 में लहराया परचम

न्यूज़ 11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह राजगंज के दो पूर्व विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के तहत विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा आयोजित UGC-NET 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

तोपचांची प्रखंड के ढांगी गांव निवासी संतोष पाठक एवं अनीता देवी के मेधावी पुत्र सूरज कुमार पाठक ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. इस उपलब्धि के साथ वे उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए सहायक प्रोफेसर बनने की दिशा में अग्रसर हुए हैं.
वहीं, तोपचांची प्रखंड के रथटांड़, रोआम निवासी अवध किशोर महतो एवं सारो देवी की सुपुत्री राखी कुमारी ने भी UGC-NET परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक प्रोफेसर बनने की राह में कदम बढ़ाया है. 

सूरज कुमार पाठक वर्ष 2013 बैच और राखी कुमारी वर्ष 2019 बैच की बड्स गार्डेन स्कूल, दलूडीह राजगंज की छात्र-छात्रा रही हैं. दोनों की सफलता से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है.

विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया ने बताया कि दोनों विद्यार्थी प्रारंभ से ही मेधावी, अनुशासित और मेहनती रहे हैं. उनकी सफलता विद्यालय के लिए गर्व की बात है. विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी दोनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा: मिड-डे मील के दौरान भर-भराकर गिरी वीरगढ़ा स्कूल की छत

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.