जिम्मेदारी

राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को संसदीय स्थायी समिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी

ग्रामीण विकास और पंचायती राज मामलों की करेंगे समीक्षा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को संसदीय स्थायी समिति में मिली बड़ी जिम्मेदारी

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: झारखंड से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को संसद की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी संसदीय स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है. उनकी इस नियुक्ति को झारखंड, विशेषकर लातेहार जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.

यह संसदीय स्थायी समिति ग्रामीण विकास, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने, गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा केंद्र सरकार की योजनाओं और नीतियों की समीक्षा का कार्य करती है. समिति के सदस्य के रूप में बैद्यनाथ राम ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को संसद में प्रभावी ढंग से उठाने के साथ-साथ योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दे सकेंगे.

उनकी नियुक्ति से झारखंड के ग्रामीण इलाकों, विशेषकर लातेहार जैसे पिछड़े और ग्रामीण बहुल जिलों की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से रखने की उम्मीद जताई जा रही है. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार, सिंचाई, आवास और पंचायतों को अधिक अधिकार जैसे विषयों पर उनकी सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

बैद्यनाथ राम को समिति का सदस्य बनाए जाने पर झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी. पार्टी नेताओं ने इसे झारखंड के लिए गौरव का विषय बताया और विश्वास जताया कि इससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज संसद में और अधिक मजबूती से पहुंचेगी.

झामुमो के लातेहार जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव ने कहा कि बैद्यनाथ राम ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सांसद समिति के माध्यम से झारखंड के गांवों के विकास, पंचायतों के सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़ें: चित्रेश्वर मंदिर जाने वाली जर्जर सड़क पर पलटा टेंपो, छह श्रद्धालु मामूली रूप से घायल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.