न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: सावन पूर्णिमा के दिन कल 28 अगस्त की सुबह चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. इसी वजह से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि रक्षा बंधन कब मनाया जाएगा और राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त क्या है. बताते चलें इस साल रक्षा बंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा. वाराणसी पंचांग के अनुसार इस बार भद्रा रहित पूर्णिमा में रक्षा बंधन मनाया जाएगा. जहां तक चन्द्र ग्रहण की बात है तो, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए ग्रहण से पहले लगने वाले सूतक या ग्रहण को लेकर आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है. रक्षाबंधन कल 28 अगस्त को ही मनाया जायेगा.
सुबह 09:18 बजे समाप्त होगी पूर्णिमा
वाराणसी पंचांग के अनुसार, श्रावण पूर्णिमा आज 27 अगस्त सुबह 08 बजकर 31 मिनट पर प्रारंभ होगी और 28 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी. पूर्णिमा की उदया तिथि में रक्षा बंधन कल 28 अगस्त को मनाया जाएगा. वहीं पंचांग के अनुसार, भद्रा आज 27 अगस्त को सुबह 08 बजकर 31 मिनट से रात 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. यानी भद्रा 28 अगस्त को सूर्योदय से पहले ही समाप्त हो जाएगी और इस दिन बिना किसी बाधा के रक्षाबंधन मनाया जा सकता है.
रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो कल 28 अगस्त को भाई की कलाई पर राखी बांधने का सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 05 बजकर 57 मिनट से सुबह 09 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसके अलावा आप अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक भी राखी बांध सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार का बहनों को उपहार, अगस्त महीने की मंईयां सम्मान राशि का भुगतान