रक्षाबंधन

गुमला: धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार, बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल 

रक्षाबंधन को लेकर बसिया के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड और आसपास की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी.

By : Dipali Kumari
गुमला: धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्यौहार, बाजारों में दिनभर रही चहल-पहल 

नीरज कुमार साहू/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
बसिया प्रखंड क्षेत्र में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार पूरे धूमधाम, हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया. सुबह से ही पूरे प्रखंड क्षेत्र में त्यौहार को लेकर एक अलग ही उत्साह और रौनक देखने को मिली.
त्यौहार को लेकर बहनों में खासा उत्साह देखा गया. प्रात काल से ही स्नान-ध्यान के बाद बहनों ने पूजा की थाली सजाई, जिसमें रेशमी राखियाँ, रोली, चंदन, अक्षत और मिठाइयाँ शामिल थीं. शुभ मुहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बाँधा और आरती उतारकर उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की. वहीं, भाइयों ने भी अपनी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उन्हें मनपसंद उपहार और स्नेह भेंट किया.

 बाजारों में रही रौनक और चहल-पहल 

रक्षाबंधन को लेकर बसिया के मुख्य बाजारों, बस स्टैंड और आसपास की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी. सुबह से ही पारंपरिक मिठाइयों की बिक्री जोरों पर रही. बाजारों में बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों से लेकर बड़ों के लिए डिजाइनर और रेशमी धागों की राखियों की खूब मांग देखी गई. दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी इस खास मौके पर एक-दूसरे के घर पहुँचे.बसों और वाहनों में दिनभर यात्रियों की काफी आवाजाही बनी रही, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सव के माहौल में सराबोर रहा.

आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश 

प्रखंड के विभिन्न गाँवों में सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर भी रक्षाबंधन का पर्व भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. बुजुर्गों ने बच्चों को रक्षाबंधन के पौराणिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया और समाज में आपसी प्रेम बनाए रखने की सीख दी.

इसे भी पढ़ें: नाबालिग बच्ची से अश्लिल हरकत करने के आरोपी शनिचर महली को 5 साल की सजा, 22 हजार रुपए का जुर्माना

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.