रक्षाबंधन

भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया

सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर चहल-पहल देखने को मिली

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11भारत

भरनो/डेस्क: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार शुक्रवार को भरनो प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया.सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में रक्षाबंधन को लेकर चहल-पहल देखने को मिली. घर-घर में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि,स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की.रक्षाबंधन को लेकर सुबह से ही बहनें स्नान कर नए कपड़े पहनकर तैयार हुईं.

कई बहनों ने मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना की और भगवान से अपने भाइयों की लंबी उम्र एवं खुशहाल जीवन की प्रार्थना की. इसके बाद शुभ मुहूर्त में भाइयों को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी तथा कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं.राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया.वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार एवं नगद राशि भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और हर सुख-दुख में साथ निभाने का वादा किया.रक्षाबंधन को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला.नन्हे-मुन्ने भाई-बहनों ने भी पूरे उत्साह के साथ एक-दूसरे के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया.छोटी बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर आकर्षक राखियां बांधीं और भाइयों ने उन्हें उपहार देकर खुश किया.

बच्चों के बीच रक्षाबंधन को लेकर विशेष उत्साह रहा और कई घरों में दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा.रक्षाबंधन के अवसर पर भरनो बाजार में भी काफी चहल-पहल रही.राखी की दुकानों पर सुबह से ही बहनों और बच्चों की भीड़ जुटी रही.बाजार में रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों के साथ-साथ बच्चों के लिए कार्टून एवं विभिन्न डिजाइनों वाली राखियां लोगों को खूब आकर्षित कर रही थीं. इसके अलावा मिठाई, कपड़े और गिफ्ट सेंटरों में भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई.बहनों ने भाइयों के लिए राखी के साथ मिठाई और विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदे.वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को देने के लिए कपड़े, मिठाई,गिफ्ट और अन्य सामान की खरीदारी की. त्योहार के कारण बाजार में दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक देखने को मिली.रक्षाबंधन के पर्व ने भरनो प्रखंड में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास को और गहरा कर दिया. लोगों ने आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे के साथ पर्व मनाया.पूरे क्षेत्र में दिनभर रक्षाबंधन की खुशियां और उल्लास का माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया, फूलों और आकर्षक राखियों से सजाया गया स्कूल परिसर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.