जंगली दंतैल हाथी

जगन्नाथपुर में जंगली दंतैल हाथी का कहर, पटक-पटककर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

जंगली हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटक कर मौतके घाट उतार दिया.

By : News11 Bharat
जगन्नाथपुर में जंगली दंतैल हाथी का कहर, पटक-पटककर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 
जगन्नाथपुर/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के बुड़ाकमान गांव में देर रात जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला. हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चंद्र मोहन सिंकु के रूप में हुई है. 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर रात गांव में हाथी घुसने की सूचना पर ग्रामीण शोर मचाकर उसे भगाने लगे. इसी दौरान चंद्र मोहन अपने घर से हाथी देखने बाहर निकले थे, तभी अचानक दंतैल हाथी सामने आ गया और पैरों से कुचल कर चंद्र मोहन को घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने पर भी चाईबासा रेंजर और अन्य अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया. हालांकि तत्काल सहायता के रूप में वन विभाग के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में 1 लाख रुपए दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस कार्यालय घेराव: भवन के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा,  प्रशासन अलर्ट

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.