ranchi-birsa-munda-airport-celebrates-12th-interna

रांची एयरपोर्ट में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर हुआ विशेष आयोजन

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं सहभागिता के साथ किया गया. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' (Yoga for Healthy A

By : Vaibhaw Vikram
रांची एयरपोर्ट में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर हुआ विशेष आयोजन

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन अत्यंत उत्साह एवं सहभागिता के साथ किया गया. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' (Yoga for Healthy Ageing) रही, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग के महत्व को रेखांकित करती है.

कार्यक्रम का शुभारंभ एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इस अवसर पर एयरपोर्ट परिसर में आयोजित योग सत्र का संचालन दीपक कुमार, उप महाप्रबंधक (सिविल) द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया.

इसके उपरांत आर्ट ऑफ लिविंग के स्कूल ऑफ योग से प्रमाणित योग प्रशिक्षक उज्ज्वल भास्कर के नेतृत्व में ध्यान (मेडिटेशन) सत्र आयोजित किया गया. ध्यान सत्र ने उपस्थित प्रतिभागियों को मानसिक शांति, एकाग्रता एवं आंतरिक संतुलन का अनुभव कराया. इस अवसर पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एयरपोर्ट निदेशक विनोद कुमार ने कहा कि, 'योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक समग्र जीवन शैली है. नियमित योग अभ्यास हमें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाता है.'

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा है कि 'योग को केवल एक दिन का आयोजन न बनाएं, बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. योग हमें हर आयु में स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सक्रिय बनाए रखने में सहायक है.'

यह भी पढ़ें: रांची के तुपुदाना ओपी इलाके में महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.