ranchi-mandar-two-brothers-died-after-drowning-in-

पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाहु टोली करगे गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है.

By : Vaibhaw Vikram
पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
अभी की बड़ी खबर राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाहु टोली करगे गांव से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि रांची के मांडर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाहु टोली करगे गांव में एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के दो मासूम भाइयों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है. इस घटने के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृत बच्चे की पहचान  अंश महली (6 वर्ष) और अंजी महली (7 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे पानी भरे गड्ढे के पास खेल रहे थे और खेलते खेलते उस गड्ढे के डूब गए. काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. 

जिसके बाद खोजबीन के दौरान दौरान ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में दोनों बच्चों को देखा. तत्काल उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस घटना के बाद मांडर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: रांची एयरपोर्ट में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर हुआ विशेष आयोजन

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.