न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची नगर निगम ने शहर में लगे जर्जर और कमजोर होर्डिंग्स को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. निगम ने सभी संबंधित एजेंसियों को एक सप्ताह के भीतर ऐसे होर्डिंग्स हटाने या उनकी मरम्मत कराने का निर्देश जारी किया है. निगम का कहना है कि तेज हवा और आंधी के दौरान ये होर्डिंग्स गंभीर खतरा बन सकते हैं. इनके गिरने से जान-माल का नुकसान होने की आशंका बनी रहती है, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है.
निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी होर्डिंग्स के लिए स्ट्रक्चरल इंजीनियर की रिपोर्ट अनिवार्य होगी. एजेंसियों को यह प्रमाणित करना होगा कि उनके होर्डिंग्स सुरक्षित और मानकों के अनुरूप हैं. यह कार्रवाई झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 और Advertisement Policy 2020 के तहत की जा रही है. निगम ने चेतावनी दी है कि यदि किसी एजेंसी की लापरवाही के कारण कोई हादसा होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की होगी.
ये भी पढ़ें- झारखंड विधानसभा ने मनरेगा में बदलाव न करने और रोजगार अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव किया पारित
रांची नगर निगम का सख्त आदेश.. जर्जर होर्डिंग्स हटाने के निर्देश, एक हफ्ते का अल्टीमेटम
संबंधित सामग्री
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.
पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई
झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.