कोर्ट न्यूज

उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामले में रांची पुलिस ने कोर्ट में 2400 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल

पुख्ता सुबूत के साथ मामले से 169 अभियुक्तों को पुलिस ने किया है नामजद,

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामले में रांची पुलिस ने कोर्ट में 2400 पन्नों की चार्जशीट की दाखिल

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड के चर्चित उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामले में रांची पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस 2400 पन्नों की दाखिल चार्जशईट में 169 अभियुक्तों को नामजद किया है. पुलिस ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आरोप पत्र तैयार किया है. पुलिस ने इस चार्जशीट में हरेक आरोपी के खिलाफ पुख्ता सुबूत पेश किए है. पुलिस ने चार्जशीट में साफ-साफ जिक्र किया है कि किस स्तर पर परीक्षा को प्रभावित करने का खेल रचा गया था.

तमाड़ के रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन में अभ्यर्थियों को जमा किया गया था. 11 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन  पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा हुआ है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला. जहां अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंचा, लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 लोगों को धर दबोचा था. बाद में भी कई और लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस मामले में जल्द आरोप पत्र दाखिल करेगी.

 यह भी पढ़ें: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर्नाटक में जिला अध्यक्ष के चयन के लिए एआईसीसी ऑब्जर्वर नियुक्त

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.