न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण कांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है. वारदात के 12 घंटे के अंदर रांची पुलिस ने अपहरण का खुलासा किया है. रांची पुलिस ने बिहार के गया जी इलाके के 40 लोकेशन पर छापेमारी कर पांच वर्षीय बच्ची को सकुशल मुक्त कराया. दलादली TOP क्षेत्र के सपारोम से गुरुवार को बच्ची का अपहरण किया गया था. बिहार के गया का रहने वाले रमेश कुमार मिश्रा मुख्या साजिशकर्ता निकला. मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. रमेश कुमार मिश्रा, सचिन कुमार और मोनू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
रमेश कुमार मिश्रा ने बच्ची के मां को भरोसे में लेकर अपहण कांड की घटना को अंजाम दिया था. पिछले दो महीने से पीड़िता के घर के बगल में किराए के मकान में आरोपी रह रहा था. पहले उसने परिवार से जान पहचान बढ़ाई और फिर मौका देख गुरुवार सुबह लगभग 7 बजे बच्ची का अपहरण कर लिया. कर्ज चुकाने के लिए रमेश कुमार मिश्रा ने इतनी बड़ी साजिश रची थी. रांची एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में SIT बनाई गई थी जिसने इस मामले का 12 घंटे में ही उद्भेदन कर दिया.