Ranchi Rural SP held a Crime Meeting

रांची: ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने की क्राइम मीटिंग, त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर रणनीति तैयार की गई

By : Ark Sahuliyar
रांची: ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने की क्राइम मीटिंग, त्योहारों को लेकर दिए सख्त निर्देश

File Photo

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची ग्रामीण पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने आगामी पर्व-त्योहारों को लेकर क्राइम मीटिंग की. बैठक में सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों की मौजूदगी रही. इस दौरान कानून-व्यवस्था को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए. ग्रामीण एसपी ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. संवेदनशील क्षेत्रों में पेट्रोलिंग बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है, ताकि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे.

अपराध नियंत्रण को लेकर भी रणनीति तैयार
लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण को लेकर भी रणनीति तैयार की गई. मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कई थाना प्रभारियों को सम्मानित किया गया. कांके, पिठौरिया और नामकुम सहित कई पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए.ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर  ने स्पष्ट कहा कि त्योहारों के दौरान सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- रिम्स शासी परिषद की बैठक संपन्न, 16 अहम एजेंडों पर गहन समीक्षा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने दिए कड़े निर्देश
 
संबंधित सामग्री

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

पत्नी का मायके जाना और पति को घरजमाई बनाने की इच्छा ‘क्रूरता’ नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

तलाक के लिए क्रूरता इतनी गंभीर होनी चाहिए कि पति-पत्नी का एक साथ रहना मुश्किल या असहनीय हो जाए - हाई कोर्ट

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को बड़ा तोहफा, सोलर पर मिलेगा इतना अनुदान

बिहार के 25 हजार परिवारों को आज सोलर सब्सिडी दी जाएगी। सीएम सम्राट चौधरी ‘मुख्यमंत्री सोलर प्रोत्साहन योजना’ का शुभारंभ करेंगे। 

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

गोरहर थाने के समीप सरिया रिंग लदा ट्रेलर पलटा, सर्विस रोड से आवागमन बहाल

हादसे के बाद ट्रेलर में लदा सरिया का रिंग पूरे मुख्य मार्ग पर बिखर गया, जिससे कुछ देर के लिए NH पर जाम की स्थिति बन गई

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

देवरी थाना क्षेत्र के धनुकडीह गांव में 17 वर्षीय किशोरी की वज्रपात से हुई मौत, किशोरी की मांग आकाशीय आपदा में झुलसी

आपदा के वक्त मां-बेटी घर के बगल में खेत से  गाय लाने गई हुई थी तभी दोनों वज्रपात की चपेट में आ गईं<br/>

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

गांडेय में निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर लूटपाट

ट्रांसफार्मर में लगे तांबे समेत अन्य कीमती सामान की लूटपाट की, बदमाशों ने ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश और तेल भी बर्बाद कर दिया