आदिवासी दिवस

रांची में अगस्त में सजेगा भव्य झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026, 700 ड्रोन शो, 5D थिएटर, एआई चैटबॉट होंगे मुख्य आकर्षण

रांची में निकलेगी 5 किलोमीटर लंबी ‘जात्रा’ सांस्कृतिक परेड, दिखेंगी जनजातीय संस्कृति आधारित भव्य झांकियां

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रांची में अगस्त में सजेगा भव्य झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026, 700 ड्रोन शो, 5D थिएटर, एआई चैटबॉट होंगे मुख्य आकर्षण

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, इतिहास और विरासत को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रांची में अगस्त माह में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा. मोरहाबादी मैदान अथवा समकक्ष बड़े स्थल पर प्रस्तावित इस महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा.

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण 700 से अधिक सिंक्रोनाइज्ड ड्रोन का भव्य एरियल शो होगा. लगभग 20 मिनट तक चलने वाले इस शो में संगीत और वॉयस-ओवर के साथ झारखंड के महान जनजातीय वीरों के इतिहास और उनके योगदान को आसमान में आकर्षक आकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही पर्यावरण अनुकूल ग्रीन आतिशबाजी भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी.

नई पीढ़ी को जनजातीय संस्कृति से जोड़ने के लिए 40 फीट लंबी इमर्सिव डिजिटल टनल, इंटरएक्टिव फ्लोर प्रोजेक्शन, आधुनिक 5D इमर्सिव थिएटर तथा एआई आधारित 3डी चैटबॉट की व्यवस्था की जाएगी. चैटबॉट कई भाषाओं में आगंतुकों को राज्य की जनजातीय विरासत, पर्यटन स्थलों और कार्यक्रमों की जानकारी उपलब्ध कराएगा.

महोत्सव में ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन के जीवन और योगदान पर आधारित डिजिटल ट्रिब्यूट वॉल भी स्थापित की जाएगी, जहां आगंतुक डिजिटल पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसके अलावा ऑनलाइन ट्रिब्यूट पोर्टल भी विकसित किया जाएगा.

आयोजन के दौरान रांची शहर में लगभग 5 किलोमीटर लंबी ‘जात्रा’ सांस्कृतिक परेड निकाली जाएगी, जिसमें जनजातीय संस्कृति पर आधारित भव्य झांकियां, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां और पारंपरिक कला से सजी सड़कें आकर्षण का केंद्र होंगी.

महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉलों वाला विशाल ट्राइबल हाट, हस्तशिल्प एवं हथकरघा प्रदर्शनी, ट्राइबल फैशन शो, देश-विदेश के 500 से अधिक लोक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, रॉक बैंड नाइट, डिजिटल स्वतंत्रता सेनानी गैलरी, जनजातीय फिल्म महोत्सव और लाइव पॉडकास्ट स्टूडियो भी स्थापित किए जाएंगे.

आयोजकों के अनुसार, यह महोत्सव झारखंड की जनजातीय विरासत, पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा.

यह भी पढ़ें: फ्रांस और स्पेन के बीच पहला महामुकाबला आज, फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमों में होगी रोमांचक टक्कर

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.