न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची विश्वविद्यालय कल अपना 39वां दीक्षांत समारोह आयोजित करेगा. रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहली बार मानद् उपाधि प्रदान की जाएगी. दीक्षांत समारोह में 71गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे. 3353 डिग्री विद्यार्थियों के बीच मेडल प्रदान किए जाएंगे. रांची विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे.
मानद उपाधि पाने वालों में नीपा के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर शाशिकला और आईआईएम कोलकाता के डायरेक्टर डॉक्टर आलोक राय शामिल हैं. 39 वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल पाने वाले में लड़कियां सबसे आगे हैं.
यह भी पढ़ें: गढ़वा , दुमका, जमशेदपुर और हजारीबाग में भाजपा का जिला कार्यालयों का घेराव शुरू