दीक्षांत समारोह

रांची विश्वविद्यालय का 39 वां दीक्षांत समारोह, 71 विद्यार्थियों को दिए जायेंगे गोल्ड मेडल  

आज दीक्षांत समारोह में कुल 3,353 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

By : Dipali Kumari
रांची विश्वविद्यालय का 39 वां दीक्षांत समारोह, 71 विद्यार्थियों को दिए जायेंगे गोल्ड मेडल  

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 
रांची विश्वविद्यालय में 39 वां दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया है. दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर सरोज शर्मा समेत कई गणमान्य मंच पर उपस्थित हैं. 

आज दीक्षांत समारोह में कुल 3,353 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी. वहीं 71 विद्यार्थियों को मेडल दिए जायेंगे. इसमें 44 गोल्ड मेडल छात्राओं को एवं 14 गोल्ड मेडल छात्रों को प्रदान किये जायेंगे. इसके अलावा 13 स्पॉन्सर मेडल भी दिये जायेंगे. इस दौरान रांची विश्वविद्यालय के दो शिक्षाविदों को मानद उपाधि भी दी जाएगी.

जीवन हमेशा योजनाओं के अनुसार नही चलती- राज्यपाल 

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी डिग्री बताती है कि आपने क्या सीखा है और  जीवन बताता है कि उसका उपयोग कैसे करना है. उन्होंने छात्रों से कहा कि अपनी क्षमता का उपयोग सही जगह पर करना. जीवन हमेशा हमारी योजनाओं के अनुसार नही चलती. जब कभी जीवन में सफलता मिले, तो विनम्र रहिए और जब कभी असफलता मिले, तो धैर्य रखिए. 
राज्यपाल ने कहा कि किसी विश्वविद्यालय का महत्व इससे नही मापा जाता है कि कितने विद्यार्थी वहां से डिग्री ले रहे हैं. विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में विश्वविद्यालय की भूमिका महत्वपूर्ण है.

दीक्षांत समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम दुनिया के कल्याण की बात करते हैं. उन्होंने बताया कि 68 करोड़ रुपए के लागत से आपके कैंपस में लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई है. उन्होंने कहा कि रांची में आज ऐसा कोई स्थान नही है, जहां 5 से 7 हजार लोगों को जमा करके एक अच्छा कार्यक्रम किया जा सके. सिर्फ एक रांची विश्वविद्यालय ही है, अगर इसे एक ऑडिटोरियम का स्वरूप दे दिया जाए तो रांची के लोगों को इसका लाभ मिलेगा. मंत्री ने 2047 के नायकों को बधाई देते हुए अपना संबोधन समाप्त किया.

इसे भी पढ़ें: रांची में किस अफसर ने खरीद ली साढ़े 7 करोड़ की संपत्ति? बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, सरकार से जांच की मांग
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.