न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. कल बुधवार देर शाम हुई बारिश के बाद आज सुबह राजधानी के बाहरी इलाके घने कुहासे की चादर में लिपटी नजर आई. नेशनल हाईवे पर कुहासा इतना घना है कि विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार थम गई है. कई ट्रक चालकों ने एहतियातन अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया है, क्योंकि कुहासे की वजह से आगे बढ़ने में परेशानी हो रही है.

बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है. राजधानी के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है. सुबह-सुबह सड़क पर घने कुहासे और कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ रही है. बारिश के बाद बदले मौसम ने राजधानी में ठंड का एहसास भी बढ़ा दिया है.
इसे भी पढ़ें: मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार