रूपी सोरेन

मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

गुरुजी आवास से बेहद ही भावुक करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मां को खोने के बाद सीएम हेमंत सोरेन फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं.

By : Dipali Kumari
मां रूपी सोरेन के निधन के बाद फूट-फूटकर रोते नजर आए सीएम हेमंत सोरेन, आज नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का कल बुधवार रात करीब 9 बजे रांची के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. उनके निधन की खबर सुनते ही राज्यभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी. देर रात रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में लाया गया. आज गुरुवार को करीब 12 बजे रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया जायेगा. अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में ही होगा. 
मोरहाबादी स्थित गुरुजी आवास में रूपी सोरेन के अंतिम दर्शन के लिए लगातार मंत्री-विधायक और तमाम राजनीतिक चेहरे पहुंच रहे हैं. 

इधर गुरुजी आवास से बेहद ही भावुक करने वाली कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें मां को खोने के बाद सीएम हेमंत सोरेन फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं. पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है. कई महिलाएं भी फूट-फूटकर रोती नजर आ रही है. मां के निधन के बाद सीएम ने एक बेहद ही भावुक पोस्ट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि "बाबा के जाने के बाद माँ ही मेरी सबसे बड़ी छाँव थीं. आज वह छाँव भी प्रकृति की गोद में समा गयीं". 

मालूम हो बीते कुछ दिनों से रूपी सोरेन की तबीयत खराब थी. 18 सितंबर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद 18 सितंबर को उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बीते कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था. इसी बीच कल 7 अक्टूबर की रात उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली. 

संबंधित सामग्री

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

चाईबासा: सुफलसाई चौक में सघन वाहन जांच अभियान, ड्रंक एंड ड्राइव मामले में दो वाहन जब्त

कार्रवाई के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव के तहत दो वाहन चालकों पर फाइन लगाकर उनकी गाड़ियां जब्त की गईं.

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदला रांची का मौसम! सुबह-सुबह घने कुहासे में ढंका शहर; थमी गाड़ियों की रफ्तार  

बदले मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला है. राजधानी तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है.

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

पटना से लखनऊ जा रही फ्लाइट पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचें 150 यात्री 

विमान को सुरक्षित रूप से चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड कराया गया .

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

BREAKING: अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में निधन

वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का आज गुरुवार सुबह निधन हो गया.

रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद, झारखंड ने एक मातृशक्ति को खोया: सुदेश महतो

रूपी सोरेन जी का निधन अत्यंत दुःखद, झारखंड ने एक मातृशक्ति को खोया: सुदेश महतो

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की है.