श्रद्धांजलि

गिरिडीह पहुंचकर विधायक सविता महतो और दशरथ गागराई ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गिरिडीह पहुंचकर विधायक सविता महतो और दशरथ गागराई ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

संतोष कुमार/न्यूज11 भारत

चांडिल/डेस्क: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन की खबर से शोक की लहर है. रविवार को ईचागढ़ की विधायक सविता महतो एवं खरसांवा के विधायक दशरथ गागराई गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचीं और दिवंगत मंत्री के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार का आकस्मिक निधन झारखंड की राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि और समर्पित जनसेवक के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई थी. उनके निधन से व्यक्तिगत रूप से भी गहरा दुख पहुंचा है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें.

विधायक ने कहा कि सुदिव्य कुमार के जनसेवा के कार्यों और उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा. इस दुख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं. इसी दौरान गिरिडीह जाने के क्रम में मिलनचौक पर घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन और झामुमो केंद्रीय कार्य कारणी सदस्य मोहन कर्मकार भी साथ गए और श्रद्धांजलि अर्पित किए. इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया.

यह भी पढ़ें: सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की वारदात, संदिग्ध चोर ने बाइक उड़ाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.