राहत

बरवाडीह में जर्जर सड़क-पुलिया की सुध, जल्द शुरू होगा पुनर्निर्माण का काम

इंजीनियरों की टीम ने क्षतिग्रस्त स्थलों का किया निरीक्षण, प्राक्कलन बनाने की प्रक्रिया शुरू

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बरवाडीह में जर्जर सड़क-पुलिया की सुध, जल्द शुरू होगा पुनर्निर्माण का काम

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: बारिश ने बरवाडीह प्रखंड में कई सड़कों और पुल-पुलियों की हालत खराब कर दी है. आदर्श नगर-छिपादोहर मार्ग पर स्थित बड़ी पुलिया के क्षतिग्रस्त होने के साथ आदर्श नगर छठ घाट के समीप की छोटी पुलिया और अंबेडकर चौक से छठ घाट तक जाने वाली सड़क भी जर्जर हो गयी है. इन मार्गों से रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.क्षतिग्रस्त सड़कों और पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण को लेकर अब विभागीय स्तर पर पहल शुरू हो गयी है. विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास के बाद बुधवार को विशेष प्रमंडल विभाग के इंजीनियरों की टीम बरवाडीह पहुंची. टीम ने संबंधित स्थलों का जायजा लेकर क्षति का आकलन किया. निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी और राजद के प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी भी मौजूद रहे.

स्थल निरीक्षण के बाद तैयार होगा प्राक्कलन 

इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त सड़क और पुल-पुलियों का भौतिक सत्यापन किया. इसके आधार पर निर्माण कार्य का प्राक्कलन तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. अधिकारियों के अनुसार प्राक्कलन तैयार होने के बाद उसे विभाग के समक्ष स्वीकृति के लिए भेजा जायेगा. स्वीकृति मिलने के बाद निविदा की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

डीएमएफटी मद से भी कराया जायेगा काम 

बताया गया कि बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण के लिए डीएमएफटी समेत जिले के अन्य विकास मदों का इस्तेमाल किया जायेगा. विधायक रामचंद्र सिंह ने इस मामले को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात कर बरसात में क्षतिग्रस्त हुई योजनाओं के शीघ्र पुनर्निर्माण की दिशा में कार्रवाई का आग्रह किया था.विधायक की अनुशंसा पर बरवाडीह क्षेत्र की कुछ अन्य विकास योजनाओं को भी प्रस्ताव में शामिल किये जाने की बात कही गयी है. इंजीनियरों की टीम इन योजनाओं का भी प्राक्कलन तैयार कर विभाग को सौंपेगी.

बरसात के बाद काम शुरू होने की उम्मीद 

जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़क और पुल-पुलिया के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इनके पुनर्निर्माण की प्रक्रिया शुरू होना क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की बात है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि बरसात समाप्त होते ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू होगा.विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र की विकास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है. बारिश से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों और पुल-पुलियों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू करा दी गयी है. संबंधित विभाग के माध्यम से जल्द आवश्यक कार्रवाई पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बनियाडीह में संचालित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का भी बारिश में बुरा हाल, बैंक परिसर में घुटने भर घुसा पानी

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.