न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के कोकर डिस्टलरी तलाब में एक युवक के डूबने की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान यह हादसे हो सकता है. डिस्टलरी पार्क में बने तालाब में युवक के डूबने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच चुकी है और युवक की तलाश जारी है. स्थानीय लोग भी काफी संख्या में मौके पर मौजूद हैं.
डूबे युवक का नाम धनेश्वर बताया जा रहा है. उसे डूबे करीब चार घंटे बीत चुके हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक की तलाश के लिए अब तक NDRF की टीम नहीं पहुंची है. रेस्क्यू ऑपरेशन में देरी को लेकर लोगों में नाराजगी है.
यह भी पढ़ें: गर्व करने का विषय है हिंदी, डिजिटल से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक है हिंदी का राज