दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी.

By : Ark Sahuliyar
झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव की रिपोर्टिंग होगी सुलभ, सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों में लगेगा एडीआर QR कोड

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
झारखंड में दवाओं से होने वाले दुष्प्रभाव (एडवर्स ड्रग रिएक्शन-एडीआर) की रिपोर्टिंग अब पहले से अधिक सरल और सुलभ होगी. मरीजों की सुरक्षा को मजबूत करने और दवाओं की निगरानी प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए झारखंड राज्य फार्मेसी परिषद ने राज्य के सभी अस्पतालों, मेडिकल दुकानों और फार्मेसी महाविद्यालयों में एडीआर क्यूआर कोड प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करना अनिवार्य किया है. इस क्यूआर कोड को स्कैन कर मरीज, उनके परिजन, चिकित्सक, फार्मासिस्ट या कोई भी नागरिक किसी दवा से होने वाले संदिग्ध दुष्प्रभाव की सूचना सीधे फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (पीवीपीआई) को भेज सकेगा. यह पहल परिषद और भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) के बीच हुए समझौते (एमओयू) के अनुरूप की जा रही है. परिषद के रजिस्ट्रार-सह-सचिव प्रशांत कुमार पांडेय ने कहा कि समय पर एडीआर रिपोर्टिंग से रोगी सुरक्षा सुनिश्चित होगी और दवाओं के सुरक्षित व तर्कसंगत उपयोग के लिए महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो सकेगी.

यह भी पढ़ें- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में हुई विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक

संबंधित सामग्री

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

TSPC के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर को रहत देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज

टीएसपीसी के नाम पर लेवी की मांग करने के आरोपी आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है.

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सौरव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन 'विकसित भारत की यात्रा के वित्तपोषण' कार्यक्रम में शामिल हुए वित्त मंत्री 

विकसित भारत के लिए पिछड़े राज्यों को प्राथमिकता जरूरी: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं JPSC फर्जीवाड़ा: जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज 

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद आरोपी रक्षक सिंह को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की.