सुदिव्य कुमार सोनू

लगातार दो बार हार के बाद मिली थी प्रचंड जीत; जानिए Sudivya Kumar Sonu का राजनीतिक सफर 

सीएम हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले सुदिव्य कुमार सोनू JMM के थिंक टैंक के रूप में जाने जाते थे.

By : Dipali Kumari
लगातार दो बार हार के बाद मिली थी प्रचंड जीत; जानिए Sudivya Kumar Sonu का राजनीतिक सफर 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
झारखंड सरकार के नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य तथा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का देर रात निधन हो गया. उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
सीएम हेमंत सोरेन के बेहद करीबी माने जाने वाले सुदिव्य कुमार सोनू JMM के "थिंक टैंक" के रूप में जाने जाते थे. उनका राजनीतिक सफर भी बेहद दिलचस्प रहा, विधानसभा चुनाव में लगातार हार मिलने के बावजूद उन्होंने कभी जीत की आस नहीं छोड़ी, नतीजन उन्हें 2024 में लगातार दूसरी जीत के बाद पहली बार झारखंड कैबिनेट में जगह मिली.  

लगातार दो बार गिरिडीह से मिली जीत

विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने लगातार दो बार गिरिडीह विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया है. सुदिव्य कुमार सोनू साल 2019 में विधानसभा चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा पहुंचे. उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शहबादी को 15 हजार से अधिक वोटों से हराया था. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्हें निर्भय कुमार शहबादी से ही 9 हजार से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था.

वर्ष 2009 में पहली बार लड़े विधानसभा चुनाव

सुदिव्य कुमार सोनू के सियासी सफर की बात करें तो साल 2009 के विधानसभा चुनाव में वे पहली बार झामुमो के टिकट पर चुनाव लड़े और छठे स्थान पर रहे. इस चुनाव में उन्हें मात्र 8,272 वोट मिले. साल 2014 के विधानसभा चुनाव में झामुमो ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और वे दूसरे स्थान पर रहे थे. प्रचंड मोदी लहर में भले ही उन्हें जीत नहीं मिली लेकिन तीन बार के विधायक निर्भय कुमार शहबादी को उन्होंने कड़ी टक्कर दी थी.

वर्ष 2019 में पहली बार मिली जीत 

वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में सुदिव्य कुमार सोनू ने बीजेपी के निर्भय कुमार शहबादी को 15 हजार से अधिक मतों से हराकर साल 2014 के विधानसभा चुनाव में मिली हार बदला ले लिया. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें अपने पुराने प्रतिद्वंदी (निर्भय कुमार शहबादी) से कड़ी टक्कर मिली लेकिन अंत में उन्हें 3,838 वोटों से जीत मिली. 

इसे भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया शोक
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.