Risk of dengue and malaria rises during the monsoo

बरसात में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, बहरागोड़ा CHC का अलर्ट; झाड़ियों की सफाई और मच्छरदानी अनिवार्य

बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, डायरिया और टायफाइड जैसे जल-जनित व मच्छर-जनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. उत्प

By : Vaibhaw Vikram
बरसात में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, बहरागोड़ा CHC का अलर्ट; झाड़ियों की सफाई और मच्छरदानी अनिवार्य

न्यूज 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क:
बरसात के मौसम में मलेरिया, डेंगू, डायरिया और टायफाइड जैसे जल-जनित व मच्छर-जनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) डॉ. उत्पल मुर्मू ने एक कड़ा कार्यालय आदेश और जन-अपील जारी की है. इस आदेश के तहत प्रखंड के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC), आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM), आंगनबाड़ी केंद्रों और सभी निजी व सरकारी विद्यालयों के प्राचार्यों को अपने-अपने परिसरों में भवन की दीवार से 8 फीट की दूरी तक की झाड़ियों की त्वरित सफाई कराने और जल-जमाव रोकने का सख्त निर्देश दिया गया है. 

विशेष रूप से आवासीय विद्यालयों के वार्डनों को दिन-रात बच्चों के लिए मच्छरदानी का उपयोग अनिवार्य करने की हिदायत दी गई है, साथ ही आम जनता से भी अपील की गई है कि वे कूलर, गमले या टायरों में पानी जमा न होने दें. डॉ. मुर्मू ने कड़ा रुख अपनाते हुए आम जनमानस को सचेत किया है कि बुखार होने पर किसी भी सूरत में झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक की सलाह पर मलेरिया RDT और सीबीसी जैसी रक्त जांच कराने के बाद ही प्रामाणिक दवा लें. 

इस आदेश की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और सीडीपीओ को भेजकर सभी स्तरों पर कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है ताकि सामूहिक सतर्कता से बहरागोड़ा प्रखंड को इस मानसून रोग-मुक्त रखा जा सके.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन बनी जानलेवा, 6 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से झुलसा
 
संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.