उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: झारखंड स्टेट यूथ कमिशन की ओर से बोकारो में आयोजित साइकिल मैराथॉन प्रतियोगिता में राजगंज क्षेत्र के बागदाहा निवासी संतोष कुमार रवानी के पुत्र एवं बिरसा मुंडा शिशु निकेतन के पूर्ववर्ती छात्र रोहित कुमार रवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोहित को गोल्ड मेडल, ट्रॉफी तथा 11,000 रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया. उनकी इस उपलब्धि से पूरे राजगंज क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया.
रोहित की सफलता पर जिला परिषद सदस्या वाणी देवी, मुखिया बाबूलाल महतो, पंचायत समिति सदस्य सह धनबाद जिला साइक्लिंग संघ के संयुक्त सचिव धनंजय प्रसाद महतो, संघ के अध्यक्ष विनय पांडेय, महासचिव ब्रह्मदेव यादव, अघनू रवानी, अभिषेक पांडेय, अभिषेक कुमार महतो सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रोहित की इस उपलब्धि से राजगंज के युवा खिलाड़ियों को भी नई प्रेरणा मिलेगी.
यह भी पढ़ें: शमशेर गोलीकांड का आरोपी खालिद बंगाली गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद