कोर्ट न्यूज

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी रौशन कुमार को कोर्ट ने दिया झटका, अग्रिम जमानत देने से इनका

11 अप्रैल को पुलिस ने किया था 166 आरोपियों को गिरफ्तार<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी रौशन कुमार को कोर्ट ने दिया झटका, अग्रिम जमानत देने से इनका

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा से जुड़े पेपर लीक मामले के आरोपी रौशन कुमार को अग्रिम राहत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. 11 अप्रैल को पुलिस ने 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था. तमाड़ के रड़गांव से पुलिस ने सभी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपियों में अंतराज्यीय पेपर लीक और पेपर सॉल्वर गिरोह सरगना के 5 आरोपी भी थे शामिल. गिरोह के अतुल वत्स, विकास कुमार, शेर सिंह,आशीष कुमार, और योगेश प्रसाद शामिल थे.

गैंग के  एजेंटों द्वारा अभ्यर्थियों को प्रश्न और उसके उतर रटाये जा रहे थे. तमाड़ के रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन में अभ्यर्थियों को जमा किया गया था. 11 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि रड़गांव में एक अर्धनिर्मित भवन  पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लगा हुआ है. जिसको लेकर विशेष छापेमारी दल ने 11अप्रैल की देर रात धावा बोला. जहां अर्धनिर्मित भवन के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा लगा था. भवन के पास जैसे ही छापेमारी दल पहुंचा, लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 166 लोगों को धर दबोचा था. बाद में भी कई और लोगों को गिरफ्तार किया गया था. मामले में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस मामले में जल्द आरोप पत्र दाखिल करेगी.

यह भी पढ़ें: सपना दिखाकर तोड़ना सबसे बड़ा अपराध, सीएम हेमंत सोरेन इसमें माहिर, इन्वेस्टर्स के लिए उचित माहौल बनाएं  - भाजपा

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.