अवैध रेलवे टिकट दलाल गिरफ्तार

ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत आरपीएफ रांची ने अवैध रेलवे टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

तत्काल रेलवे टिकटों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त एक व्यक्ति गिरफ्तार

By : Ark Sahuliyar
ऑपरेशन 'उपलब्ध' के तहत आरपीएफ रांची ने अवैध रेलवे टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रेलवे द्वारा यात्रियों को सुगम एवं पारदर्शी टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान "उपलब्ध" के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, रांची ने अवैध रूप से तत्काल रेलवे टिकटों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तत्काल टिकट एवं मोबाइल फोन बरामद किया है. 21 जून को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट, रांची के प्रभारी के पर्यवेक्षण में उप निरीक्षक रंजीत कुमार तथा आरपीएफ स्टाफ द्वारा पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची में विशेष जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को तत्काल टिकट खरीदते हुए चिन्हित किया गया. पूछताछ में उसने प्रारंभ में स्वयं को रक्षाकर्मी बताया, किन्तु कोई वैध पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका. बाद में उसने अपना नाम कृष्ण कुमार (उम्र 26 वर्ष), पिता- महेश साव, निवासी- विद्यानगर,  थाना सुखदेव नगर, जिला रांची बताया. पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अतिरिक्त धनराशि एवं अन्य लाभ लेकर जरूरतमंद यात्रियों के लिए तत्काल टिकट उपलब्ध कराने का कार्य करता है. 

आरोपी के कब्जे से ट्रेन संख्या 18309 के लिए रांची से जम्मूतवी तक का तत्काल रेलवे टिकट तथा मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह वास्तविक किराए से अतिरिक्त ₹200 तथा एक शराब की बोतल के बदले टिकट उपलब्ध कराने का सौदा करता था. मामले की जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति शंकर कुमार साहू ने भी उपस्थित होकर बयान दिया कि आरोपी ने उसे अतिरिक्त राशि लेकर तत्काल टिकट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया था. उसके बयान से भी आरोपी की अवैध टिकट दलाली में संलिप्तता की पुष्टि हुई. उक्त तथ्यों के आधार पर आरोपी कृष्ण कुमार को रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत अपराध करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी :- निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार, उपनिरीक्षक सुनीता तिर्की, आरक्षक एम.जे. अंसारी, संजय महतो, अफरोज आलम.

यह भी पढ़ें- 300 मजदूरों की मौत का दावा, हाईकोर्ट में जनहित जनहित याचिका दाखिल

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.