न्यूज़11 भारत
दुमका/डेस्क: दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पिनरगड़िया रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक ट्रेन से भारी मात्रा में शराब और बीयर की बोतले जब्त की है. इसे पश्चिम बंगाल से ट्रेन के माध्यम से बिहार ले जाया जा रहा था. बरामद शराब में 50 बियर केन और ऑफिसर चॉइस की 19 बोतलें शामिल है. शराब के साथ दो किशोर को भी हिरासत में लिया गया हैं.
14 और 16 साल के दोनों किशोर बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि सागर यादव नाम के एक व्यक्ति ने दोनों किशोरों को दो हज़ार रुपये देने की बात कही थी और शराब को उसके बताए गए जगह पर ले जाना था. इधर आरपीएफ ने बरामद शराब को शिकारीपाड़ा थाना को सुपुर्द कर दिया है. इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: बहरागोड़ा: फलक इंडस्ट्री में लगी भीषण आग; बगल में पेट्रोल पंप होने से मचा हड़कंप