न्यूज़11 भारत
साहिबगंज/डेस्क: नगर थाना क्षेत्र के हबीबपुर स्थित सेंट्रल स्कूल मोहल्ले में लंबे समय से परेशान मां-बेटी के लिए साहिबगंज पुलिस मददगार साबित हुई. एसपी अमित कुमार सिंह के निर्देश पर परिवार के रहने के लिए टेंट, बिजली, राशन तथा बेटी की पढ़ाई के लिए किताबें एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई.
पीड़िता रूबी सिन्हा ने बताया कि करीब 15 वर्ष पहले शादी के बाद से उन्हें पारिवारिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा. परिस्थितियों के कारण वह अपनी बेटी कृतिका के साथ अलग रहने को मजबूर हुई. रहने की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मां-बेटी कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजार रही थी. उन्होंने पहले उपायुक्त के जनता दरबार में अपनी समस्या रखी, जहां उन्हें पुलिस अधीक्षक से मिलने की सलाह दी गई. उसके बाद पीड़ित परिवार ने साहिबगंज SP अमित कुमार सिंह से मिल कर अपनी समस्या बताया. महिला की समस्या सुनने के बाद SP ने तुरंत आवश्यक सामग्री पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया. इस मदद के लिए पीड़ित परिवार ने साहिबगंज पुलिस को धनयवाद दिया.
राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि SP सर के निर्देश के बाद इन लोगों को सभी समान मुहैया कराया गया. जरूरतमंदों की मदद करना भी उनकी जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि बच्ची की पढ़ाई जारी रखने की इच्छा को देखते हुए आवश्यक व्यवस्था की गई है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड में 12 अगस्त तक बारिश की संभावना, आज देवघर-दुमका समेत कई जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट