सालुका कायम ने किया सरेंडर

कोल्हान और पोड़ाहाट के जंगलों में AK-47 लेकर घूमने वाला 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम ने किया सरेंडर

सुरक्षा बलों के दबाव से कमजोर पड़ा नेटवर्क, मिसिर बेसरा का करीबी था सालुका

By : Ark Sahuliyar
कोल्हान और पोड़ाहाट के जंगलों में AK-47 लेकर घूमने वाला 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम ने किया सरेंडर

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत 
चाईबासा/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के बीच प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के कमजोर होने की खबर है. सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर उर्फ डांगिल ने दो महिला माओवादियों पिंकी और कुदुमुनि के साथ जिला पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. 

कौन है सालुका कायम
जानकारी के मुताबिक सालुका कायम के अन्य नाम सालुका, डांगिल, मारू और भुवनेश्वर हैं. वह सीपीआई माओवादी के साउथ जोन सेंट्रल कमेटी (SZC) का सक्रिय सदस्य बताया जाता है. उसका नाम इनामी नक्सलियों की सूची में शामिल है. रिकॉर्ड में वह सोडो कायम का बेटा है और सोनुवा थाना क्षेत्र के कुदाबुरू कायमसाई गांव का निवासी है.

सरेंडर की वजह
सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, जंगलों में बढ़ते दबाव और संगठन के टूटते नेटवर्क के कारण तीनों ने सरेंडर करने का फैसला लिया. पुलिस ने फिलहाल सालुका के सरेंडर करने की पुष्टि नहीं की है. लेकिन विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि उसने अपने दस्ते के दो महिला नक्सलियों के साथ हथियार डाल दिया है. 

संगठन को बड़ा झटका
बताया जा रहा है कि सालुका शीर्ष नक्सली नेता मिसिर बेसरा का करीबी सहयोगी था. मिसिर बेसरा की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों ने शेष नेटवर्क पर शिकंजा और कस दिया था. ऐसे में सालुका का सरेंडर संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.

कोल्हान में अभियान तेज
पिछले कुछ महीनों से कोल्हान इलाके में सुरक्षाबलों का अभियान तेज है. सूत्रों के अनुसार सालुका के सरेंडर के बाद कोल्हान में माओवादी संगठन का सक्रिय नेटवर्क लगभग समाप्त हो गया है.

यह भी पढ़ें- प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी कौशल कुमार पांडे को हाई कोर्ट से जमानत 

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.