संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा का राजगंज में होगा स्वागत, लोगों से शामिल होने की अपील

इस कलश यात्रा के माध्यम से समाज में एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

By : Dipali Kumari
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा का राजगंज में होगा स्वागत, लोगों से शामिल होने की अपील

न्यूज़11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही कलश यात्रा आज मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को शाम करीब 5:30 बजे बोकारो से होते हुए राजगंज पहुंचेगी. कलश यात्रा के स्वागत की तैयारियां राजगंज क्षेत्र में की जा रही है.

इस संबंध में भाजपा राजगंज मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने राजगंज मंडल क्षेत्र के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा मातृ शक्ति से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने लोगों से पीले, गेरुआ अथवा भगवा वस्त्र धारण कर कलश यात्रा का स्वागत करने, दीप प्रज्ज्वलित करने तथा पुष्प वर्षा करने का आग्रह किया है. आयोजकों के अनुसार, इस कलश यात्रा के माध्यम से समाज में एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि: सीएम हेमंत सोरेन आज नेमरा में करेंगे आदमकद प्रतिमा का अनावरण

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.