गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गुरुवार को बहरागोड़ा क्षेत्र में सामाजिक समरसता और सुरक्षा का सुंदर दृश्य देखने को मिला. स्थानीय स्कूली छात्राओं ने बहरागोड़ा थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु और सफलता की कामना की.
स्कूली छात्राओं के थाना परिसर पहुंचने पर थाना प्रभारी एवं पुलिस बल ने स्कूली बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया. छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को पारंपरिक रूप से तिलक लगाया, आरती उतारी और रक्षासूत्र बांधकर मिठाइयां खिलाईं. पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और समाज में शांति, सुरक्षा व सहयोग का वचन दिया. इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों और पुलिस के बीच झिझक को दूर करना तथा समुदाय में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा.
यह भी पढ़ें: JPSC अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल