रक्षाबंधन

बेंगाबाद थाना परिसर में स्कूली बच्चियों ने पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों को बांधी राखी

बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेंगाबाद थाना परिसर में स्कूली बच्चियों ने पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों को बांधी राखी

मनीष मंडल/न्यूज 11 भारत

बेंगाबाद/डेस्क: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बेंगाबाद थाना परिसर में भावुक और अनोखा दृश्य देखने को मिला. स्कूली बच्चियों ने थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई जगन्नाथ पान सहित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया.

बच्चियों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की कामना की. इस दौरान थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा.

बच्चियों ने कहा कि पुलिस के जवान और अधिकारी सभी पर्व-त्योहारों पर भी ड्यूटी पर तैनात रहकर हमारी सेवा और सुरक्षा में लगे रहते हैं. ऐसे में उनकी रक्षा और सम्मान करना हम सभी बहनों का फर्ज बनता है. इसी सोच के साथ आज हम सभी ने थाना आकर अपने भाई समान पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधा है. मौके पर पुलिस अधिकारियों ने बच्चियों को आशीर्वाद देकर उनकी सुरक्षा का वचन दिया.

यह भी पढ़ें: पाकुड़ के प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने हत्यारे को सुनाई उम्रकैद

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.