स्कॉर्पियो जब्त

पाकुड़: सिद्धू-कान्हू पार्क के पास भारी मात्रा में खैनी लदा स्कॉर्पियो जब्त, चालक हिरासत में 

सिद्धू-कान्हू पार्क के पास पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क से पुलिस ने भारी मात्रा में 'टिक टॉक खैनी' (तंबाकू) लदा हुआ एक स्कॉर्पियो जब्त किया है.

By : News11 Bharat
पाकुड़: सिद्धू-कान्हू पार्क के पास भारी मात्रा में खैनी लदा स्कॉर्पियो जब्त, चालक हिरासत में 

न्यूज़11 भारत 
पाकुड़/डेस्क: 
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में कल बुधवार देर रात पुलिस ने भारी मात्रा में 'टिक टॉक खैनी' (तंबाकू) लदा हुआ एक स्कॉर्पियो जब्त किया है. स्कॉर्पियो सिद्धू-कान्हू पार्क के पास पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क से जब्त की गयी है. पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को भी हिरासत में ले लिया है.

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज गति से जा रही थी और उसने पार्क के पास एक युवक को टक्कर मार दी, जिसके बाद युवक ने वाहन का पीछा कर उसे कुछ दूरी पर रुकवाया और तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और अपने वरीय अधिकारियों को सूचित किया. इसके बाद एसडीपीओ कुमार गौरव भी घटनास्थल पर पहुंचे और चालक से पूछताछ की.

पुलिस ने स्कॉर्पियो की जांच की तो उसमें बड़े-बड़े बोरों में खैनी लदी मिली. चालक ने भी खैनी होने की पुष्टि की.
वाहन के कागजात की जांच में पता चला कि खैनी पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र से लोड की गई थी और उसे महेशपुर ले जाया जा रहा था. 

एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और उसमें खैनी होने की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बाद ही स्कॉर्पियो की विस्तृत तलाशी ली जाएगी और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन की बढ़ेंगी मुश्किलें? 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आज अहम सुनवाई, सभी आरोपी कोर्ट में होंगे पेश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.