न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: रांची के बड़ा तालाब के पास सुबह-सुबह एक शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया. व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थित में मिला है. मृतक की पहचान हो गई है. मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के रूप में हुई है. जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच प्रक्रिया में जुट गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस ने मृतक के परिजनों से मामले पर पूरी जानकारी ले ली है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है.
यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सतर्क में आरपीएफ की कार्रवाई, गंगा दामोदर एक्सप्रेस से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद